Gold Price Today : सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले एक हफ्ते की बात करें तो 24 कैरेट सोना 1910 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में भी 1750 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 97,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अब जानते हैं कि देश के 10 प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतें क्या चल रही हैं।
गोल्डमैन सैक्स के विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बाजार में जोखिम भरे हालात बने रहते हैं, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें 2025 के अंत तक 4,500 डॉलर प्रति औंस तक भी पहुंच सकती हैं। इसका मतलब है कि सोना निवेशकों को 71.5% तक का शानदार रिटर्न दे सकता है। वर्तमान में, सोना 3,200 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जो कि 2025 में अब तक 22% की वृद्धि दर्शाता है। भारतीय सर्राफा बाजार में भी सोने ने इस साल निवेशकों को अच्छा मुनाफा दिया है। इस दौरान सोने की कीमतों में 60.06% की बढ़ोत्तरी देखी गई है। क्या यह सोने में निवेश करने का सही समय है? बाजार के जोखिमों को ध्यान में रखते हुए, गोल्डमैन सैक्स के अनुमान सोने में निवेश के आकर्षक अवसर की ओर इशारा करते हैं।
अक्षय तृतीया से बढ़ी मांग
डॉलर की कमजोरी और अक्षय तृतीया का शुभ संयोग एक तरफ डॉलर कमजोर होने से सोने के दाम आसमान छू रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ 30 अप्रैल को भारत में अक्षय तृतीया का पावन पर्व है। इस शुभ अवसर पर सोना खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है, जिसके चलते सोने की मांग में भारी वृद्धि हुई है। जानकारों का अनुमान है कि आने वाले दो हफ्तों में सोने की कीमतों में एक बार फिर बड़ा उछाल आ सकता है। डॉलर की कमजोरी और अक्षय तृतीया के इस संयोग ने सोने के बाजार में एक नई तेजी ला दी है। यह समय निवेशकों और खरीदारों दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण है।
Gold Price में तेजी के कारण
अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता का मानना है कि डॉलर की कमज़ोरी, अमेरिका-चीन के बीच व्यापार तनाव और वैश्विक मंदी की आशंकाओं ने सोने को एक बार फिर सबसे सुरक्षित निवेश का दर्जा दे दिया है। उनका कहना है कि जब बाजार में अनिश्चितता बढ़ जाती है, तो निवेशक शेयर और मुद्रा जैसी चीजों से पैसा निकालकर सोने में निवेश करने लगते हैं। चिंतन मेहता ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि बड़े ग्लोबल बैंक भी अब सोने पर भरोसा जता रहे हैं। यह दर्शाता है कि निवेशकों का भरोसा शेयरों, बॉन्ड और डॉलर जैसे अन्य निवेश विकल्पों से थोड़ा कम हो रहा है।
22 कैरेट सोने का आज का भाव
भोपाल और इंदौर आज 10 ग्राम सोने का भाव ₹ 89,500/- है।
जयपुर, लखनऊ और दिल्ली सराफा बाजार यहां 10 ग्राम सोने की कीमत ₹ 89,600/- पर है।
हैदराबाद, केरल, कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार इन शहरों में सोना ₹ 89,450/- प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।
24 कैरेट सोने का आज का भाव
भोपाल और इंदौर आज, 10 ग्राम सोने का भाव ₹ 97,630 है।
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार यहाँ 10 ग्राम सोने की कीमत ₹ 97,730/- है।
हैदराबाद, केरल, बैंगलोर और मुंबई सराफा बाजार इन शहरों में सोने का भाव ₹ 97,580/- है।
चेन्नई सराफा बाजार चेन्नई में 10 ग्राम सोने की कीमत ₹ 97,580/- पर चल रही है।
चांदी का भाव
चांदी, एक अन्य बहुमूल्य धातु, की कीमत में पूरे सप्ताह अस्थिरता बनी रही। हालांकि, अंत में यह लगभग 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। इंदौर के सराफा बाजार की बात करें तो, शनिवार, 19 अप्रैल को चांदी का औसत मूल्य 97,200 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें :- Gold Price Today | 19 अप्रैल 2025 सोने का भाव | गोल्ड प्राइस टुडे